वायरस का डर- 3 महीने बाद मायके से लौटी थी बीवी, पति ने किया कुछ ऐसा कि बुलानी पड़ गई पुलिस

img

अजब-गजब॥ वायरस का डर- 3 महीने बाद मायके से लौटी थी बीवी, पति ने किया कुछ ऐसा कि बुलानी पड़ गई पुलिस। आईये जानते हैं पूरे मामले के बारे में। कोविड-19 महामारी का डर अब रिश्तों पर भारी पड़ रहा है। ऐसा ही एक घटना सामने आई है कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु से।

door

जहां पर चंडीगढ़़ से लौटी बीवी को एक पति ने कोरोना के भय से घर में नहीं घुसने दिया। वह घण्टों घर का गेट खुलवाने की कोशिश करती रही और आखिरकार उसे पुलिस बुलानी पड़ी। दरअसल, महिला लॉकडाउन के पहले अपने मायके चंडीगढ़़ गई थी।

अचानक हुए लॉकडाउन के बाद वह वहीं फंस गई। उसका 10 वर्षीय पुत्र पति के पास बेंगलुरु में ही था। 3 महीने (90 दिनों) बाद जैसे ही उसे मौका मिला वह अपने घर आ गई। महिला ने बताया कि वह घर वापसी से खुश थी, मगर यहां तो पति-परमेश्वर ने घर में घुसने ही नहीं दिया।

Related News