इस्लाम प्रेषित परम्परा से निकला एकेश्वरवादी धर्म है। अंतिम प्रेषित की शुरुआत 7वीं सदी के अरेबिया में हुई जबकि मुस्लिम मानते हैं कि ये संसार की रचना से ही विद्यमान है। इस्लाम धर्म विश्व का दूसरा सबसे बड़ा धर्म माना जाता है मौजूदा वक्त में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों की बहुत अधिक वृद्धि हो रही है। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों की सबसे ज्यादा जनसंख्या इंडोनेशिया में निवास करती है किंतु साल 2050 तक भारत में सबसे ज्यादा मुस्लिम जनसंख्या होगी।
क्या आप लोगों को मालूम है कि मुस्लिम का अर्थ क्या होता है। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनको मालूम ही नहीं है कि मुस्लिम मजहब का आखिर मतलब क्या होता है। आज हम आप लोगों को उसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर मुस्लिम का मतलब क्या होता है।
मुस्लिम का मतलब वह होता है जो एक ईश्वर पर यकीन रखते है और सभी को प्रेम करना सिखाता है। किसी के साथ गलत कार्य नहीं करता और किसी को गलत राह नहीं दिखाता है मुस्लिम हमेशा सत्य राह पर चलता है। हालांकि मुस्लिमों के आस्था के अनुसार इस्लाम ईश्वर का धर्म है और धर्म हज़रत मुहम्मद से पहले मौजूद था और जो लोग अल्लाह के धर्म का पालन करते रहे वह मुस्लिम हैं। जैसे कुरान के अनुसार हज़रत इब्राहीमअलैहिस्सलाम भी मुस्लिम थे। मगर आजकल मुस्लिम का मतलब उसे लिया जाता है जो हज़रत मुहम्मद लाए हुए दीन का पालन करता हो और विश्वास रखता हो। मध्यकालीन मुस्लिम इतिहासकारों ने भारत को हिन्द अथवा हिन्दुस्तान कहा है।