कोरोना के बाद अब इस खतरनाक बीमारी से कराह रही दिल्ली, पीड़ितों की संख्या ने 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

img

भारत की नेशनल कैपिटल दिल्ली में डेंगू के मामले निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में ये आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है। नगर निगम की ओर से बीते हफ्ते 68 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद दो अक्टूबर तक दिल्ली में डेंगू के केस बढ़कर 341 हो गए हैं।

Covid-19

बीते माह के मुकाबले यदि देखा जाए तो इस सप्ताह डेंगू के केस में 63.6 % का उछाल देखने को मिला है। सितंबर महीने में 217 केस दर्ज किए गए थे। इस साल सितंबर महीने में डेंगू के जो मामले सामने आए हैं, उसने बीते तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अक्सर देखा जाता है कि डेंगू के केस जुलाई-अगस्त से सामने आते हैं और मिड अक्टूबर तक चरम पर पहुंचने के बाद मरीज कम हो जाते है। हालांकि, इस बार दिल्ली-एनसीआर में बीते महीने तक तूफानी वर्षा की वजह से डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

साउथ दिल्ली नगर निगम के एक अफसर के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद मच्छरों के प्रजनन में बढ़ोतरी हुई है। इस साल वर्षा सामान्य दिनों के बाद तक जारी रही। जिसके चलते मच्छरों के प्रजनन बहुत हद तक बढ़ गया है।

मैक्स अस्पताल-साकेत के एक डॉक्टर ने बताया है कि अस्पतालों में भी डेंगू मरीजों की तादाद में निरंतर इजाफा हो रहा है। बीते 3 हफ्ते में डेंगू के मरीज भारी तादाद में आए हैं। हम अपने अस्पताल में प्रतिदिन एक या दो डेंगू के मरीजों को एडमिट होते देख रहे हैं।

Related News