कांग्रेस में हार के बाद बढ़ी किचकिच, तो अखिलेश ने इस पार्टी को बताया हार का जिम्मेदार

img

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की मांग जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने सवाल उठाया तो पलटवार में पार्टी के राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह  मैदान में उतर गए। अखिलेश सिंह ने कहा कि उनको बताना चाहिए कि वह किस परिस्थिति में जवाब दे रहे हैं। वह पार्टी के विरोध में क्यों बयान दे रहे हैं?

Uttarakhand Congress

तारिक अनवर ने उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के बिहार का  नेतृत्व बदलने की मांग की है। तारिक अनवर ने कहा कि हार का अगर कोई सबसे बड़ा कारण है तो वह उम्मीदवारों के चयन में हुई गड़बड़ी है। इस दौरान ही बहुत सारी गलतियां की गई हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी कई गलतियां  हुई हैं जिसका खामिया महागठबंधन को भुगतना पड़ा है।

तारिक अनवर ने कहा कि वह आलाकमान के सामने पार्टी के अंदर हो रही सारी चीजों को रखेंगे। इस बार कांग्रेस को 70 सीटें मिली थीं , लेकिन 2015 की संख्या तक भी हम नहीं पहुंच पाए। इस बार कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई। यह बहुत ही निराशाजनक है। लेकिन तारिक का यह बयान अखिलेश सिंह को नागवार गुजरा  जिसके बाद पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वह किस परिस्थिति में बयान दे रहे हैं, मुझे मालूम नहीं। अखिलेश के यह बात इसलिए भी नागवार गुजर रही है कि वह चुनाव में अहम भूमिका निभा रहे थे।

अखिलेश ने राजद के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

कांग्रेस ने हार का ठीकरा राजद के सिर पर फोड़ा है। अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हार की जिम्मेवारी सभी की है। हमलोग जो सीटें चाहते थे वह हमलोगों को नहीं मिली। कांग्रेस के खाते में कमजोर सीटें आईं । अंतिम में कुछ ऐसी सीटें कांग्रेस को दी गईं , जिसके बारे हमें पता ही नहीं था। इसके कारण पार्टी की हार हुई है। इसकी समीक्षा की जा रही है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ रही थी, लेकिन वह सिर्फ 19  सीटों पर ही चुनाव जीत पायी। वर्ष 2015 में कांग्रेस ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 27 पर जीत हासिल की थी।

Related News