सरकार जाने के बाद कांग्रेस की हिसाब बराबर करने की नीति, अब इन 6 नेताओं पर खेलेगी दांव

img

नई दिल्ली।। 15 वर्ष पश्चात पाई गई सत्ता गंवाने के बाद मध्यप्रदेश में अब कांग्रेस की नीति सबसे पहले बागियों से हिसाब बराबर करने की रहेगी। प्रदेश में 24 सीटों पर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, जिनमें से 22 पर कांग्रेस के बागी उतरेंगे। कांग्रेस की नीति अब इन 22 बागियों में सबसे पहले 6 पूर्व मंत्रियों की घेराबंदी करने की रहेगी।

कांग्रेस की कोशिश है कि सबसे पहले इन 6 पूर्व मंत्रियों को ही हराया जाए, ताकि बगावत का हिसाब बराबर हो सके। इसके लिए इन 6 सीटों पर दिग्गजों को चुनाव संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस के सामने इन 6 पूर्व मंत्रियों के सामने सबसे पहले नए चेहरे चुनने की चुनौती रहेगी। यह 6 बागी बहुत वक्त से कांग्रेस में इन विधानसभा सीटों का प्रतिनिधित्व करते आए हैं, इस कारण इन सीटों पर कांग्रेस संगठन बेहद कमजोर है।

अब कांग्रेस इन सीटों पर इनके सामने मजबूत दावेदार खोजेगी। इसके अलावा इन 6 सीटों पर कांग्रेस के बड़े दिग्गजों को भी भेजा जाएगा, ताकि वे चुनाव प्रचार की कैंपेन संभाल कर पूरा फोकस इन सीटों पर कर सके। इस रणनीति से कांग्रेस को काफी उम्मीद है।

6 पूर्व मंत्रियों में गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया और प्रभु राम चौधरी शामिल है। कांग्रेस ने इन 6 बागियों के लिए भिन्न-भिन्न रणनीति बनाने की तैयारी की है। इसमें सबसे ज्यादा ग्वालियर चंबल क्षेत्र के हैं, इस कारण उस हिसाब से रणनीति बनाई जाएगी।

पढ़िए-जनता कर्फ्यू: आखिरकार खाली हुआ शाहीन बाग़, प्रदर्शनकारी बोले- प्रदर्शनस्थल पर…

उपचुनाव में इन 6 सीटों पर दोहरी चुनौती दोनों और रहेगी। एक और तो इन 6 पूर्व मंत्रियों को जीतने के लिए कांग्रेस के साथ बीजेपी के अंदरूनी भितरघात का भी सामना करना होगा। दूसरी ओर कांग्रेस के दावेदारों को भी इन 6 पूर्व मंत्रियों के साथ बीजेपी के परंपरागत वोट बैंक से भी निपटना होना पड़ेगा। दोनों ही और चुनौतियां दोहरी रहेगी।

Related News