Khesari Lal के बाद अब पवन सिंह के साथ धामल मचाने आ रही नम्रता, रिलीज हुआ इस गाने का टीजर 

img

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला  हर दिन कामयाबी की नई  सीढियां चढ़ती आ रही हैं। उन्हें खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काम करने मौका मिला है। नम्रता और पवन सिंह एक म्यूजिक वीडियो में एक साथ नजर आने  वाले  हैं। हालांकि  गाना आने में अभी वक्त है, लेकिन उसका टीजर  रिलीज कर दिया गया है। आइये देखते हैं कि पवन सिंह और नम्रता मल्ला की जोड़ी ने म्यूजिक वीडियो के टीजर क्या कमाल किया है।

आपको बता दें कि  नम्रता मल्ला ने बेहद कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है। नम्रता मल्ला भोजपुरी  सिनेमा में पहली बार  खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) के साथ ‘दो घूंट’ गाने में नजर आईं थीं।  इन गाने ने उन्हें  इतनी ज्यादा लोकप्रियता दी है जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। खेसारी लाल (Khesari Lal)  के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस ने पवन सिंह संग जोड़ी बनाई है।  पवन सिंह और नम्रता का न्यू सॉन्ग लाल घाघरा’ का टीजर रिलीज हो चुका है और फैन्स को भी खूब पसंद आ रहा है। लाल घाघरा गाने में पवन सिंह और नम्रता मल्ला का तूफानी अंदाज नजर आ रहा है। दोनों ही स्टार्स अपने एक्सप्रेशन और डांस से म्यूजिक लवर्स का दिल जीत रहे हैं।

https://youtu.be/eltobiNnjjM

गाने में पवन और नम्रता का किलर अंदाज देखकर उनके चाहने वालों के दिल की धड़कने  बढ़ गई  हैं। लाल लहंगे में नम्रता काफी स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही हैं।  वहीं पवन सिंह वेस्टर्न आउटफिट में बेहद हैडसम और स्मार्ट नजर आ रहे हैं। गाने को  पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।(Khesari Lal)

नम्रता मल्ला और पवन सिंह के गाने का टीजर काफी उम्दा है। टीजर देख कर लग रहा है कि गाना काफी हिट होने वाला है। फैंस टीजर को भी ख़ूब पसंद कर है तो जाहिर सी बात  है  कि  गाने पर भी खूब प्यार लुटाएंगे। 37 सेकेंड के टीजर वीडियो में पवन सिंह और नम्रता मल्ला की जोड़ी दिल जीतती हुई नजर आ रही है। (Khesari Lal)

Maharashtra में फिर घटी पालघर जैसी घटना, बच्चा चोर समझकर साधुओं को पीटा, Watch Video

Uttarakhand News : स्कूल में बाथरूम की छत गिरने से बच्ची की मौत, दो अन्य बच्चे घायल

Related News