श्री राम मंदिर में मत्था टेकने के बाद, मां गंगा के किए दर्शन, अब बदरीनाथ – केदारनाथ की यात्रा पर हैं, ये भाजपा नेता

img

ऋषिकेश, 20 सितम्बर, यूपी किरण पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती बदरीनाथ – केदारनाथ की यात्रा पर हैं। यात्रा मार्ग पर जाने से पहले उमा भारती ने यहां ब्रह्मपुरी स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में मत्था टेकने के बाद विश्राम किया। उमा भारती रविवार को बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम मंदिर आश्रम में पहुंची। इस दौरान उन्होंने मां गंगा के दर्शन किए और आश्रम में स्थापित शिवलिंग पर जल चढ़ाया। श्री राम दरबार में पूजा-अर्चना भी की। उमा भारती के आश्रम में पहुंचने पर संतों ने श्री राम मंदिर के व्यवस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास के नेतृत्व में उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया। 

उमा भारती हर साल बद्री केदार के कपाट खुलने के समय दर्शनों के लिए जाती हैं। हालांकि विगत वर्ष किन्हीं कारणों की वजह से वह नहीं गई थीं। इस वर्ष भी कोरोना की वजह से उमा भारती अबतक बदरी-केदार के दर्शनों के लिए नहीं जा सकी थीं। अब सरकार ने अनलॉक-4.0 में दर्शनों के लिए अनुमति दी है तो उमा भारती यात्रा पर रवाना हुई हैं।

Related News