पंजाब के बाद अब एक और प्रदेश में हिली कांग्रेस, 4 विधायक BJP में हो सकते हैं शामिल

img

पंजाब में उटलफेर होने साथ साथ अब इसका प्रकोप राजस्थान में भी नजर आने लगा है। दरअसल, यहां का राजनीति पारा अचानक से बढ़ गया है। बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायक में से 4 एमएलए बगावत के मूड में हैं। फिलहाल ये एमएलए राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं।rahul sonia

प्राप्त सूचना के अनुसार, एमएलए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर सकते हैं और बात बनती है तो ये कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल भी हो सकते हैं। बसपा से 6 नेताओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस में बहुत पहले ही शामिल कराया था।

दलबदल कानून के अंतर्गत विधायकों पर लटकी तलवार

कहा जा रहा है कि इन विधायकों को तब मंत्रीपद का आश्वासन दिया गया था। किंतु मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से 4 एमएलए नाराज चल रहे हैं और वो भारतीय जनता पार्टी में जाने का मन बनाए हुए हैं।

साथ ही उच्चतम न्यायालय ने दलबदल कानून के तहत पार्टी बदलने के लिए रिपोर्ट पेश करने को कहा है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले दिनों छह विधायकों से रिपोर्ट पेश करने को आदेश जारी किया है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद विधायकों को अपनी सदस्यता समाप्त होने का डर भी सताने लगा है।

 

Related News