महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के बाद कांग्रेस में हो गया इतना बड़ा खेल, पार्टी हाईकमान तक मचा हड़कंप

img

नई दिल्ली॥ महाराष्ट्र राज्य में मंत्रिमंडल के बाद कांग्रेस में बड़ा खेल हो गया है, जिससे पार्टी हाईकमान हड़कंप मच गया। दरअसल, राज्य में कैबिनेट विस्तार के बाद विधायकों में असंतोष दिन पर दिन तूल पकड़ता जा रहा है।

पुणे के एमएलए संग्राम थोपटे के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की, क्योंकि उन्हें मंत्री पद नहीं दिया गया। थोपटे ही नहीं, पूर्व होम मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे को भी मंत्रिमंडल से बाहर रखा गया। थोपटे के समर्थकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेटर लिखा है, जबकि कुछ ने कांग्रेस के प्रति विद्रोही रवैया दिखाया है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इन लोगों से पार्टी के अंदर कर्नाटक जैसे किसी प्रकार के विद्रोह को खत्म करने के लिए बात करेंगे। अन्य एमएलए जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर नहीं बोला उन्होंने पार्टी के समक्ष अपनी शिकायतों को दर्ज कराया है। कुछ विधायकों ने बताया कि वे स्थिति से अवगत कराने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलेंगे।

हालांकि, नई दिल्ली के हस्तक्षेप से नतीजे ये हुआ है कि प्रणीति शिंदे ने पार्टी के साथ किसी तरह के मतभेद से मना किया है और वहीं संग्राम थोपटे ने कहा है कि वह पार्टी के साथ हैं। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के मंत्रियों ने मल्लिकार्जुन खड़गे, के.सी. वेणुगोपाल और पार्टी सचिव आशीष दुआ के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की और स्पष्ट रूप से असंतोष के बारे में बात की।

तो वहीं एक सूत्र ने बताया कि विधानसभा इलेक्शन में चौथे स्थान पर रही कांग्रेस अब पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को समायोजित करने की योजना बना रही है और कई को संगठनात्मक कार्य सौंपा जा सकता है। 12 कांग्रेस नेताओं को मंत्रीमंडल में जगह मिली है और कुछ प्रमुख विभागों पर नजर है।

पढ़िए-आ गई 1 साल में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची, इस स्थान पर है रोहित शर्मा

स्पीकर के पद के अलावा, पार्टी को एक नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करना है, क्योंकि बालासाहेब थोरात को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण, जो स्पीकर के पद के लिए सबसे आगे थे, को अब अगले राज्य कांग्रेस प्रमुख के रूप में चुना जा रहा है। एक अन्य पूर्व सीएम अशोक चव्हाण अब उद्धव ठाकरे कैबिनेट का अंग हैं।

Related News