लोकतंत्र सेनानी के देहान्त के उपरान्त आश्रितों को सम्मान राशि

img

उत्तर प्रदेश सरकार के राजनैतिक पेंशन, नागरिक उड्डयन और अल्पसंखयक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ ने बताया कि लोकतंत्र सेनानी के देहान्त के पश्चात उनके आश्रितों को सम्मान धनराशि, सेनानी के देहान्त के अगले दिन से सम्मान राशि एवं अन्य सुविधायें अनुमन्य होगी।

मंत्री नन्दी ने यह जानकारी आज यहां दी। उन्होंने बताया कि पहले लोकतंत्र सेनानी के देहान्त के बाद उनके आश्रित/उत्तराधिकारी को सम्मान राशि व अन्य सुविधाओं को प्राप्त करने में अत्यधिक समय लग जाता था जिसके चलते उनको बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, परन्तु अब लोकतंत्र सेनानी के देहान्त के उपरान्त उनके आश्रितों को सम्मान राशि सेनानी के देहान्त के अगले दिन ही दे दी जायगी।

मंत्री श्री नन्दी ने बताया की हमारी सरकार ने एक बार में ही सहायता राशि में 5000 रूपए की बढ़ोतरी की है। वर्तमान में इन्हें रु० 20000/- प्रति माह सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोकतंत्र सेनानी जिन्हें सम्मान राशि व अन्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, की यथास्थिति उत्तराधिकारी पत्नी या पति को लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु के 3 माह के अंदर आवेदन करने की अपेक्षा के साथ अगले दिन से सम्मान राशि व अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Related News