सगाई के बाद लड़के वालों ने कर दी ऐसी डिमांड कि लड़की ने उठा लिया ये खतरनाक कदम

img

राजस्थान। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। इस 22 साल की लड़की की शादी तय थी और 10 फरवरी को होनी थी लेकिन इसी बीच लड़के वालों ने 5 लाख रुपये दहेज मांग लिया। इस पर लड़की वालों ने इतने रूपये देने में असमर्थता जताई। इससे नाराज लड़के वालों ने शादी को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई तीन साल पहले ही हो चुकी थी।

Suicide

मिली जानकारी के मुताबिक लड़की पीटीआई की तैयारी कर रही थी और दोनों का अफेयर थे। रिश्ते का पता चलने के बाद परिवार वालों ने दोनों की सगाई कर दी थी। सगाई के बाद से वह अपने मंगेतर के साथ ही लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। अब 10 फरवरी को दोनों की शादी होनी थी लेकिन दहेज में पांच लाख रूपये ने मिलने की वजह से ये रिश्ता टूट गया। इस घटना ऐसे क्षुब्ध लड़की ने सुसाइड नोट लिखकर आत्‍महत्‍या कर ली।

शादी से 13 दिन पहले की खुदकुशी

मृतका के चाचा कैलाश शर्मा के मुताबिक उनकी भतीजे की सगाई 3 साल पहले हुई थी। 10 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। ऐसे में शादी की सारी तैयारियां भी पूरी हो गई थी लेकिन आखिरी मौके पर लड़के वालों ने पांच लाख रूपये की डिमांड कर दी जी हम नहीं दे सकते थे। यही वजह है कि लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। इससे दुखी होकर हमारी बेटी ने जहर खा लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले में बिगोद थाने के सब इंस्‍पेक्‍टर जय सिंह का कहना है कि प्रियंका शर्मा की सगाई आशीष नाम के लड़के से हुई थी। शादी के लिए मना करने पर लड़की ने सुसाइड कर लिया। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। अब इस मामले की जांच की जा रही है।

Related News