नीतीश सरकार की इस कार्यवाई के बाद राबड़ी देवी ने लगाये गंभीर आरोप, कहा मुझे और मेरे परिवार…

img

नई दिल्ली ।। एक बार फिर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भाजपा सरकार पर जान से मारने की साजिश का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि रात में नौ बजे के बाद सुरक्षा हटा दी गई। आखिर सरकार क्या कर रही है? उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार की हत्या करने की साजिश रची जा रही है। गौरतलब यह है कि CBI की छापेमारी के बाद बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर तैनात 32 बिहार सैन्य पुलिस के जवानों को राज्य सरकार ने वापस बुला लिया था।

पढ़िए- तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर खेला बड़ा दांव, राजद के 4 प्रत्याशियों की जीत पक्की

जानकारी के अनुसार, CBI की 7 सदस्यीय टीम मंगलवार को करीब 2 बजे अचानक राबड़ी देवी के आवास पहुंची थी। कथित रेलवे टेंडर घोटाले में आरोपी बनाए जाने के बाद CBI ने राबड़ी देवी से पहली बार पूछताछ की थी।

पढ़िए- अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं को दी ये जिम्मेदारी, कहा सपा-बसपा के…

तो वहीं CBI ने तेजस्वी यादव का बयान भी दर्ज किया था। आपको बता दें कि बीते साल अक्तूबर में तेजस्वी व लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में पूछताछ हो चुकी है। तो वहीं इस मामले में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को आरोपी बनाया गया है।

फोटोः फाइल 

इसे भी पढ़िए

BREAKING: Óñ¼Óñ┐Óñ╣Óñ¥Óñ░ ÓñòÓÑÇ Óñ¬ÓÑéÓñ░ÓÑìÓñÁ Óñ«ÓÑüÓñûÓÑìÓñ»Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ░Óñ¥Óñ¼ÓÑ£ÓÑÇ ÓñªÓÑçÓñÁÓÑÇ ÓñòÓÑç ÓñÿÓñ░ Óñ©ÓÑÇÓñ¼ÓÑÇÓñåÓñê ÓñòÓÑÇ ÓñøÓñ¥Óñ¬ÓÑçÓñ«Óñ¥Óñ░ÓÑÇ, ÓññÓÑçÓñ£Óñ©ÓÑìÓñÁÓÑÇ Óñ»Óñ¥ÓñªÓñÁ Óñ©ÓÑç…

Related News