Agra News : बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने मनोरोगी महिला को बांधकर पीटा

img

Agra News : आगरा जिले के थाना ताजगंज क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार की रात बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक महिला की खूब पिटाई की। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से महिला को छुड़ाया और थाने ले आई। महिला मनोरोगी है वह बोल नहीं सकती। महिला कहां की रहने वाली है, इस बारे में जानकारी की जा रही है।

बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़ लिया

जानकारी है कि थाना ताजगंज क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार रात करीब दो बजे ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में एक महिला को पकड़ लिया। महिला सलवार-सूट पहने हुए थी। मौके पर ग्रामीणों को मिलते ही भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने महिला के पैर बांधकर उसकी खूब पिटाई की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला के पैर बंधे दिखाई दे रहे हैं और ग्रामीण उसे धक्का देकर गिरा रहे हैं। वीडियो में महिला सहमी हुई दिखाई दे रही है। (Agra News )

वहीं देवरी गांव निवासी मीरा देवी का कहना है कि वह अपनी 6 वर्षीय बेटी पायल के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी, तभी महिला आई और बच्ची को उठाकर भागने लगी। इसी दौरान मीरा जाग गई और शोर मचा दिया। शोर होने पर ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। और उसके हाथ-पैर बांधकर खूब पिटाई की। एक ग्रामीण ने तो महिला के बाल पकड़ कर उसे जमीन पर गिरा दिया। (Agra News )

ग्रामीणों का आरोप था कि महिला ने बच्ची चोरी की है। वहीं, पुलिस ने चोरी की घटना से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला के पास से कोई बच्चा बरामद नहीं हुआ है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। थाना ताजगंज के एसओ भूपेंद्र बालियान के अनुसार, महिला मानसिक रूप से बीमार है, वह बोल नहीं सकती। शक के आधार पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। (Agra News )

Read Also : 

ASTRO TIPS: घर में कनखजूरा दिखना शुभ होता है या अशुभ, जानें राहु से है क्या संबंध

DELHI NEWS : पुलिस से इजाजत लिए बिना बांग्लादेशी व्यक्तियों को किराये पर दिया मकान, केस दर्ज

LOTTERY: रातों रात अरबपति हुआ शख्स, खाते में आये इतने अरब रुपये कि बन गया दुनिया का 25वां सबसे अमीर

Related News