आगरा पंचायत चुनाव : ताज नगरी में BJP ने दिखाया दम, किंगमेकर की भूमिका में निर्दलीय उभरे

img
आगरा। आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने अपना दमखम बरकार रखा है। भाजपा व बसपा के बीच कड़ा मुकाबला होगा। 51 जिला पंचायत सदस्यों में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं बसपा ने 19 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। सपा के हाथ केवल 05 सीट लगी है।
Yogi
जबिक रालोद भी एक सीट पाने में सफल रहे। अन्य के खाते में 09 सीट गयी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के बहुमत के लिए 26 सदस्यों के साथ दावेदारी करनी होगी। अब जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में सत्ता दल व बसपा के बीच होड़ दिखने को मिल सकती है। वही उनकी मंशा को पूरा करने में निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में देखे जा रहे हैं।

अभी तक इन्हें मिले प्रमाण पत्र

निवार्चन कार्यालय से अभी तक विमलेश (बसपा), राजकुमार (बसपा), शशी देवी (बसपा), श्याम बाबू (बसपा), शिवपाल सिकरवार (बसपा), चोखेलाल (बसपा), पप्पू (बसपा), रामेश्वर कुशवाहा (बसपा), मंजू देवी (बसपा), रिंकी कुमारी (बसपा), मिथलेश कुमारी (बसपा), संगीता शर्मा (बसपा), जितेंद्र जादौन (बसपा), रघुवीर सिंह (बसपा), आरती वर्मा (बसपा), विरमा देवी (सपा), जगदीश त्यागी (सपा), रामसखी देवी (सपा), राम अवतार वर्मा (सपा), बनी सिंह राजपूत (सपा), बबिता देवी (रालोद), अशोक रावत (महान दल), विजय सिंह बघेल (भाजपा), वाल्मीकि (भाजपा), मानवेन्द्र सिंह (भाजपा), कृपाल अमर हरि सविता (भाजपा), हेमलता सिकरवार (भाजपा),
बृज मोहन धनगर (भाजपा), सोलंकी (भाजपा), सीमा चौधरी (भाजपा), रेखा चाहर (भाजपा), सावित्री देवी (भाजपा), पूजा भदौरिया (भाजपा), बबिता चौहान (भाजपा), रजनीश (भाजपा), अन्नू शर्मा (भाजपा), डॉ. मोहित मंजू भदौरिया (भाजपा), देवेंद्र शर्मा (भाजपा), महेश कठेरिया (भाजपा), चौ. कृष्णपाल सिंह (भाजपा), सीमा नरवरिया (भाजपा), सूबेदार वर्मा (बसपा), विमला देवी (बसपा), हेमंत चाहर (बसपा), रामसखी जाटव (बसपा) व जीते हुए निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया है।

डाटा सीट आने पर दिये जा रहे प्रमाण पत्र

निवार्चन का कार्य देख रहे एडीएम प्रोटोकाॅल पुष्पराज सिंह ने बताया कि ब्लाक वार डाटा सीट अपलोड की जा रही है। जैसे-जैसे उन्हें सीट उपलब्ध कराई जा रही है वैसे वैसे जीतने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।
Related News