Agra: जैतपुर क्षेत्र के एक गांव में चरवाहे को मिला Hand Grenade, जानें पूरा मामला

img

आगरा: जिले के जैतपुर क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक चरवाहे किशोर को झाड़ियों में हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) मिला। इसकी सूचना पर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने हैंड ग्रेनेड वाली जगह पर नाकाबंदी कर दी और बम निरोधक दस्ता को सूचना दी।  बताया गया है कि हैंड ग्रेनेड जंग लगा हुआ है और उसमें पिन मौजूद है।

Agra - Hand Grenade

सोमवार सुबह जैतपुर के सजेती गांव में एक किशोर जंगल में पशुओं को चराने गया था। किशोर को झाड़ियों में हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताते हैं कि पुराने हैंड ग्रेनेड में जंग लगी हुई है लेकिन पिन चालू है। इस अवस्था में उसे जिंदा बम माना जाता है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी जगह सील कर दी है। हैंड ग्रेनेड कहां से आया है इस बात की जानकारी की जा रही है।

हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को उस क्षेत्र से दूर किया है। बम निरोधक दस्ता हैंड ग्रेनेड की जांच करेगा। पुलिस के मुताबिक जिंदा हैंड ग्रेनेड को किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर निष्क्रिय कराया जाएगा, इसके बाद विशेषज्ञ से जानकारी ली जाएगी कि ग्रेनेड कितना पुराना है। हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद थाना अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने लोगों को जागरूक किया। पशु चराने के लिए आने वाले ग्रामीणों को जानकारी दी कि कभी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और तत्काल पुलिस को सूचना दें। ग्रामीण हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद से दहशत में हैं।

Radha Ashtami Vrat कल, इस विधि से करें पूजा, मिलेगा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद
चमत्कार! अचानक बहने लगा तीस साल से बंद पड़ा महाभारत कालीन झरना, देखने को उमड़ी भीड़
Related News