Agricultural Research :गेहूँ तथा सब्जी पर अनुसंधान के लिए सरकार कितना खर्च करेगी ?

img

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर में गेहूँ तथा सब्जी पर अनुसंधान के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स की स्थापना हेतु रूपये 50 लाख की धनराशि निर्गत किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जारी की जा रही धनराशि में से गेहूँ पर अनुसंधान हेतु 25 लाख रूपये एवं सब्जी पर अनुसंधान हेतु 25 लाख रूपये स्वीकार की जा रही है।

research on wheat

विशेष सचिव कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, बृजराज सिंह यादव ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस सम्बन्ध में औपचारिक आदेश निर्गत कर दिये गये हैं। जारी आदेश के अनुसार कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर में गेहूँ तथा सब्जी पर अनुसंधान के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु लागत क्रमशः 697 लाख रूपये एवं 699.17 लाख रूपये के सापेक्ष 150-150 लाख रूपये कुल 300 लाख रूपये स्वीकार किये जा चुके हैं। उक्त शोध हेतु निर्गत की जा रही धनराशि का उपयोग सम्बन्धित शोध के संचालन हेतु ही किया जायेगा।

अन्य किसी शोध में धनराशि का व्ययावर्तन अनुमन्य नहीं किया जायेगा। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि स्वीकार की जा रही धनराशि से उपकरणों आदि का क्रय सुसंगत शासनादेशों में निहित व्यवस्था के अनुसार ही किया जायेगा। साथ ही केवल उन्हीं उपकरणों का क्रय किया जायेगा, जो शोध के लिए नितांत आवश्यक हों। शोध योजना हेतु वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों का निर्धारण करते हुये विवरण शासन को उपलब्ध कराया जायेगा। शोध के संचालन हेतु निर्धारित लक्ष्यों के सम्बन्ध में पृथक से योजनावार विवरण रखा जायेगा।

Related News