उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट!

img

देहरादून॥ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्वास्थ्य ठीक है। रात में बुखार में भी कमी आई है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ एन एस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य है। उनके फेफड़ों में हल्का सा संक्रमण है।

Chief Minister uttrakhand

एम्स, दिल्ली के चिकित्सकों से भी परामर्श किया गया है। उनकी सलाह पर जरूरी परीक्षण के लिए मुख्यमंत्री एम्स दिल्ली जा रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 18 दिसम्बर को कोरोना संक्रमित मिले थे।

उसके बाद वह होम आइसोलेशन में थे लेकिन शनिवार को बुखार बढ़ने पर उन्हें रविवार शाम को दून मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।

Related News