अजब गजब: ब्वॉयफ्रेंड छोड़कर न चला जाये इसलिए खुद ही बनवा दी नई गर्लफ्रेंड, इस वजह से नहीं दे पाती थी समय

img

आज हम आपको एक ऐसी लड़की का किस्सा सुनाएंगे जिसने अपने बॉयफ्रेंड को खुश रखने के लिए एक नई गर्लफ्रेंड ढूढ़ दी है। यह लड़की अमेरिका की रहने वाली है और अपने बॉयफ्रेंड से बेहद प्यार करती थी लेकिन जॉब के चलते वह उसे समय नहीं दे पा रही थी।

LOVE AFFAIR

एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है। लड़की ने बताया कि वह तीन-तीन जगह जॉब करती थी, जिस कारण से अपने बॉयफ्रेंड को समय नहीं दे पा रही थी और न ही उसे शारीरिक तौर पर खुश रख पा रही थी। लड़की ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड से बेहद प्यार करती थी और वह नहीं चाहती थी कि उसका बॉयफ्रेंड शारीरिक सुख की वजह से उसे छोड़कर चला जाए।

ऐसे में उसने इसका एक तोड़ निकाला और लिए एकअपने बॉयफ्रेंड के नई गर्लफ्रेंड बनवा दिया। लड़की के मुताबिक अब तीनों एक साथ रहते हैं और काफी खुश रहते हैं। लड़की का कहना है कि उसके और उसके प्रेमी के बीच किसी और के आ जाने से उनका रिश्ता टूटने से बच गया। अमेरिका की रहने वाली इस लड़की का नाम चनेल बी है।

लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में बताया कि वह तीन-तीन जॉब करती है, इस वजह से जब वह घर लौटती थी तो उसके पास अपने प्रेमी के साथ रोमांस करने के लिए बिलकुल भी वक्त नहीं होता। इसके साथ ही वह ऑफिस के काम में इतन थक चुकी होती है कि उसकी रोमांस करने की इच्छा भी खत्म हो जाती थी। ऐसे में उसने अपने प्रेमी की खुशी के लिएएक दूसरी लड़की ढूंढ दी।

लड़की ने बताया कि रोमांस न होने की वजह से उन दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे और उसे लगने लगा था कि उसका बॉयफ्रेंड उसे छोड़कर चला जाएगा। ऐसे में उसने अपना रिश्ता बचाने के लिए हैरान कर देने वाला कदम उठाया एक दूसरी लड़की ढूंढ दी।

Related News