अजब-गजब: शादी करने के लिए 12वां दूल्हा ढूंढ रही महिला, बोली- लग चुकी है लत

img

शादी हर किसी की जिंदगी का वह खूबसूरत पल होता है जिसे वह हमेशा यादगार बनाना चाहता है लेकिन हाल ही में एक ऐसी महिला सामने आई है जिसे शादी करने की लत लग गयी है। वर्तमान समय में ये महिला अपने लिए 12वें दूल्हे की तलाश कर रही हैं।

women

यह महिला अमेरिका की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 12वें दूल्हे की तलाश कर रही इस 52 वर्षीय महिला का नाम मोनेट है। इसने अब तक 11 बार नौ अलग-अलग पुरुषों से शादी की है। अब वह अपन लिए एक नया पार्टनर खोज रही है। हालांकि अभी तक उसे कई प्रपोजल मिल चुके हैं जिस पर विचार कर रही हैं।

रिपोर्ट पर गौर ल करें तो महिला ने बताया कि जब वह छोटी थी तो अपने भाई के दोस्तों से शादी करने के सपने देखती थी। मोनेट ने बताया कि जब उसने हाई स्कूल की पढ़ाई खत्म की तो पहली शादी की। इसके बाद उन्होंने एक-एक करके नौ अलग-अलग पुरुषों से 11 बार शादी की लेकिन उनकी एक भी शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी है।

आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने एक शख्स से दो बार भी शादी की है। लगातार शादी टूटने को लेकर महिला का कहना है कि वह बार-बार शादी टूटने से निराश नहीं है बल्कि अब उसे इसकी लत लग चुकी है। महिला ने अपनी कुछ शादियों के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरा पांचवें नंबर का पति मेरे लिए सबसे अच्छा था। छठवें नंबर का पति भी नेचर काफी अच्छा था इसलिए मैंने उससे दो बार शादी की। मोनेट फिलहाल एक शख्स को डेट कर रही हैं और अब वह उसी से शादी भी करने जा रही हैं।

Related News