अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- फौरन बंद करों ये सब नहीं तो॰॰॰

img

पूर्व सीएम अखिलेश यादव किसान आन्दोलन को लेकर BJP सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर सरकार पर ​निशाना साधते हुए कहा कि वह पोषण करने वालों का शोषण बन्द करे।

akhilesh yadav samajwadi party

पूर्व सीएम ने कहा कि सड़कों पर ठिठुरते आंदोलनकारियों की जायज मांगों को लेकर BJP सरकार हृदयहीन रवैया अपनाकर किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। इस पर जो वैश्विक प्रतिक्रिया आ रही है, उससे दुनियाभर में भारत की लोकतांत्रिक छवि को गहरी ठेस पहुंची है। BJP सरकार पोषण करने वालों का शोषण करना बंद करे।

भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ

पूर्व सीएम ने इससे पहले अपने बयान में कहा कि BJP राज में जैसा अन्याय देश के अन्नदाता किसान के साथ आजाद भारत में कभी नहीं हुआ। लगातार एक पखवाड़े से खुले आसमान के नीचे ठण्ड में कांपते किसान सरकार से अपनी व्यथाकथा बताने को सड़क पर हैं। लेकिन, सरकार है कि उसके कान में जूं ही नहीं रेंग रही है। अपने मन की बात देश को जबरन सुनाने वाले किसान की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि किसान आन्दोलन भारत के इस लोकतांत्रिक मूल्य की पुनः स्थापना का भी आन्दोलन है कि सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए, सरकार की मनमानी नहीं। किसानों को सरकार के जिन फैसलों से दुश्वारी है उनको समाप्त करने की मांग में अनुचित क्या है? सरकार जनता के लिए जनता द्वारा चुनी जाती है। देश की सबसे बड़ी पंचायत में जनमत की अवहेलना लोकतंत्र और संविधान की मूलभावना से ही खिलवाड़ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि BJP सरकार की हठधर्मी के कारण ही भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए देश का हर नागरिक भी आज किसान आन्दोलन के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ता जा रहा है। BJP हताश है क्योंकि किसानों के साथ जनता भी जुड़ती जा रही है।

 

Related News