इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, आजम खान रामपुर से

img

लखनऊ ।। बसपा और रालोद के साथ गठबंधन करने वाली सपा ने आज अपने 2 कद्दावर नेताओं को भी लोकसभा के चुनावी मैदान में उतार दिया है। सपा की आज जारी सूची में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कद्दावर नेता आजम खां का भी नाम है।

अखिलेश यादव ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सीट आजमगढ़ तथा आजम खां रामपुर से चुनाव में मैदान में उतरेंगे। आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खां रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पढ़िए-लोकसभा चुनाव से पहले सपा को लगा तगड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

इससे पहले खबरें थीं कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अगला लोकसभा चुनाव अपनी पत्नी की सीट कन्नौज से लड़ सकते हैं। मगर अब समाजवादी पार्टी ने ऐसी खबरों पर से विराम लगा दिया है और अब यह तय हो गया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ से ही चुनाव लड़ेंगे।

फोटो- फाइल

Related News