Akhilesh Yadav ने की साइकिल की सवारी, बोले-विधान सभा चुनाव में जीतेंगे इतनी सीटें

img

लखनऊ। छोटे लोहिया के नाम से चर्चित समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने आवास से लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल यात्रा निकाली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। इससे आमजन भाजपा से नाराज है। इस कारण लोग सपा के तरफ बढ़ चले हैं। 2022 के चुनाव में सपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

Akhilesh Yadav

सपा ने 2022 के लिए दिया नारा ”यूपी का यह जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश’

Akhilesh Yadav ने विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के लिए नया नारा ‘यूपी का यह जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश” भी जारी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर लाए थे और अब उसको आगे ले जाएंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वो ‘मैनीफेस्टो’ नहीं ‘मनीफेस्टो’ बनाते हैं। उनके लिए राजनीति एक व्यापार है। भाजपा की सरकार ने कोरोना के दौरान लोगों की मदद नहीं की और बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।

लखनऊ में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समाजवादी पार्टी के कार्यालय, विक्रमादित्य मार्ग से गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल चलाते हुए गए। वहां पर उन्होंने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक हम 350 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे। आज नाराजगी जनता की इतनी है कि हम 400 सीटें जीत सकते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता तो भाजपा से बहुत नाराज है। इस बार तो इन्हेंं उम्मीदवार नही मिलेंगे। इस सरकार ने दलित, मुस्लिम, ब्राह्मणों को बहुत सताया गया है। अब सरकार को इनकी याद आ रही है।

योगी आदित्यनाथ सरकार हर मुद्दे पर फेल रही (Akhilesh Yadav)

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। यह सरकार गंभीर रूप से बीमार लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन नहीं दे पाई। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के सभी कामों का उद्घाटन किया गया। इस सरकार ने हमारे कार्यकाल के दौरान कराए गए कामों नाम बदल दिया। (Akhilesh Yadav)

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। राजनीति की गरिमा को क्षति पहुंचाने के साथ झूठ और पाखंड के सहारे वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कामों को अपना बताकर भाजपा ने जनता को बरगलाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के जरिए अन्याय के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया जा रहा है। प्रमुख रूप से आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, अपराध और भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला उत्पीड़न, कृषि कानूनों, आरक्षण पर प्रहार आदि का विरोध किया जाएगा। (Akhilesh Yadav)

उन्होंने कहा कि आज भी सपा के कामों के नाम बदल करके उद्घाटन कर रहे हैं। इन लोगों ने खुद काम नहीं किया। यह सरकार तो जनता को कंफ्यूज करते-करते खुद कंफ्यूज हो गई है। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा अब अपराधियों को शामिल कर रही है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सिर्फ प्रचार के दम पर योगी आदित्यनाथ सरकार अपने को नम्बर वन बता रही है। अखिलेश यादव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा।

UP: पहले दिया Triple Talaq फिर देवर से हलाला में हैवानियत की सारी हदें पार, पूरा मामला जानकर आप हो जायेंगे हैरान!
Related News