Akhilesh Yadav ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- BJP सरकार तो सिर्फ॰॰॰

img

सपा चीफ Akhilesh Yadav ने किसानों के आन्दोलन के समर्थन में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है।

akhilesh yadav samajwadi party

Akhilesh Yadav ने बुधवार को अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की ही गिरफ्तारी की है क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं। उन्होंने कहा कि सपा के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, महिला, युवा, छोटे व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी साथ हैं क्योंकि कृषि कानून का असर सब पर पड़ रहा है। Akhilesh Yadav के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 14 दिसम्बर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया था।

इस दौरान कई जगह सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। कई जगह पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। Akhilesh Yadav किसानों के आन्दोलन को लेकर लगातार भाजपा पर हमलावर बने हुए हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में असहमति बड़ा अपराध बन गई है। विपक्ष उसको फूटी आंखों नहीं सुहाता है। लोकतंत्र की मान्यताओं में उसका विश्वास नहीं है।

Akhilesh Yadav ने कहा कि देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर आंदोलित है। भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय अपनी मनवाने का हठ पाले हुए है। यही नहीं अपने प्रचार तंत्र से भाजपा ने किसानों के बीच फूट डालने और आंदोलन को बदनाम करने का भी अभियान छेड़ दिया है। यह अभियान उस झूठ का हिस्सा है जिसमें किसानों की आवाज को दबाना है।

Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ का झूठा नारा सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए ही लगाती है। अन्यथा संविधान प्रदत्त अधिकारों को दरकिनार कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन पर बर्बर पुलिस हमला नहीं कराया जाता। किसानों के समर्थन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को जेल भेजकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह फर्जीवाड़ा करने की उस्ताद है। जनता से भाजपा को अपने अवैधानिक, अलोकतांत्रिक कार्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

 

Related News