दिवाली बाद बिजली महंगी करने की तैयारी में ऊर्जा मंत्री: अखिलेश यादव

img
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दिवाली बाद लोगों के बिजली पर प्रदेश सरकार की नजर है। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री दिवाली बाद बिजली महंगी करने की तैयारी में है। जबकि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पूर्णरुप से आर्थिक मूल्यों पर आधारित हो चुकी है। akhilesh yadav samajwadi party
अखिलेश यादव ने गुरुवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साइकिल चलाने पर तंज कसते हुए कहा कि श्रीकांत शर्मा का साइकिल चलाना एक नाटक है। ऊर्जा मंत्री लोगों का ध्यान बांटने के लिए साइकिल चला रहे हैं। जिससे उनकी अगली योजना पर लोगों का ध्यान ना जाये। प्रदेश के भीतर बिजली मीटर खरीद में घोटाला हुआ। जिसकी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विद्युत कर्मचारियों के भविष्य निधि से खेला गया। उसकी जांच होनी तो दूर अभी तक कोई उचित कार्यवाही तक नहीं हुई। घोटाले के पीछे असली चेहरे बचाये गये और कर्मचारियों के भविष्य को खतरे में डाला गया। समाजवादी पार्टी की सरकार में 24 घंटे बिजली मिलती थी। अब तो महंगी बिजली मिल रही है।
Related News