अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- किसानों के साथ ऐसा करना चाहती है सरकार

img

यूपी के पूर्व सीएम एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि BJP किसान विरोधी कानून लाई है। इसका फायदा पूंजीपतियों को मिलेगा। अखिलेश संतकबीरनगर में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि BJP किसानों को डराना चाहती है। किसान डरने वाले नहीं हैं। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का देश व्यापी आंदोलन जारी है। उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। BJP जो कानून लाई है वह किसान विरोधी है और उससे कुछ पूंजीपतियों को ही लाभ मिलेगा। सरकार अब अंतिम सांसे ले रही है।

akhilesh yadav samajwadi party

सपा सुप्रीमो ने रात में रैली के संयोजक सुनील सिंह की गिरफ्तारी को अवैध और निंदनीय बताते हुए कहा कि BJP सत्ता का दुरूपयोग करने से बाज आए। इसको लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। हिरासत में मौतों और फर्जी एनकाउंचरों पर मानवाधिकार आयोग राज्य सरकार को कई नोटिसें जारी कर चुका है। महिलाओं के साथ रेप की बढ़ती घटनाओं से पूरे देश में बदनामी हो रही है। नौजवानों को नौकरी मिली नहीं। 4 लाख करोड़ का निवेश कहां हुआ, पता नहीं। गोरखपुर में एम्स आयुर्विज्ञान संस्थान अभी तक बन नहीं पाया।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि किसानों के साथ BJP ने बड़ा धोखा किया है। एमएसपी मिली नहीं। आय दुगनी हुई नहीं। धान की कीमत 1100 रूपये से अधिक नहीं मिली। क्रय केंद्रों में खरीद नहीं हो रही है। किसान को मंहगी खाद, डीजल, कृषि उपकरण खरीदने पड़ रहे हैं। धान की लूट हुई है। गन्ना किसानों को 4 वर्ष में भी बकाया राशि नहीं मिली।

 

Related News