दिल्ली चुनाव में BJP की हार के पीछे अखिलेश यादव ने बताई ये बड़ी वजह, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

img

उत्तर प्रदेश॥ यूपी के पूर्व सीएम एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली इलेक्शन में अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की नफरत की राजनीति सफल नहीं हो सकती है। दिल्ली देश की राजधानी है।

वहां सत्ता का दुरूपयोग करने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी का जनता के निर्णय के सामने टिक न पाना एक करारा सबक है। इस जनादेश का संदेश पूरे देश में जाएगा। यह भी स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा झूठा है। उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के न कोई साथ है, न किसी का विकास हुआ है और न भारतीय जनता पार्टी पर किसी का विश्वास है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी ने धोखा देकर केन्द्र में तो अपनी सरकार बना ली, लेकिन एक वर्ष के भीतर ही दिल्ली की जनता ने अपना निर्णय विकास के पक्ष में दिया है। भारतीय जनता पार्टी का पूरा शीर्ष नेतृत्व, भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के सीएम, सांसद, प्रधानमंत्री-गृहमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने भारतीय जनता पार्टी को जिताने में दिन रात एक कर दिया था। दिल्ली की जनता ने बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई, साम्प्रदायिकता के विरोध में मतदान किया। सीएए, एनआरसी, एनपीआर भी भारतीय जनता पार्टी की पराजय के कारणों में शामिल है।

पढ़िए-कड़ी मशक्कत के बाद जीत गए सिसोदिया, जीतते ही कर दिया ये बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का समाज में नफरत के जरिए ध्रुवीकरण करके मतदान कराने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात करना है। भाजपा को इससे बाज आना चाहिए। उन्होंने शाहीन बाग मामले को केहा कि यह भी स्पष्ट है कि भाजपा किसी भी बाग को उजाड़ने की ताकत नहीं रखती है। लोकतंत्र में भारतीय समाज की बाग फलती-फूलती रहेगी।

Related News