अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की केसरिया टोपी पर कसा तंज

img

समाजवादी पार्टी की रेड कैप को खतरे की निशानी बताने वाले पीएम मोदी पर अब अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. काशी में शुक्रवार को रोड शो के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी ने भगवा रंग की टोपी पहनी तो अखिलेश ने तंज कसने से नहीं चूके।

akhilesh yadav

जिले आजमगढ़ में आज रैली करते हुए अखिलेश ने कहा कि जो लोग रेड कैप की बुराई करते थे, हमारे सफेद टोपी वालों के साथ अन्याय किया। जो लाल टोपी की बुराई करते थे और सफेद टोपियों के साथ नाइंसाफी की, बताओ उन्होंने टोपी पहन ली कि नहीं? टोपी लाल, सफेद नहीं पहनी, किसी और रंग की पहनी है। ये लोग रंग बदलने वाले हैं। ये लोग कोई रंग बदल लें, मगर राज्य की जनता इन्हें सबक सिखाने वाली है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से आय डबल करने का वादा किया था मगर डबल इंजन की सरकार ने ऐसा नहीं किया। लोग महंगाई से परेशान हैं। जिस प्रकार पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया। जब खाद की आवश्यकता थी, खाद नहीं मिली। इस बार कृषक भी उसी तरीके से इनके विरूद्ध वोट करेंगे। जैसे डीएपी नहीं मिली, भाजपा को वोट भी नहीं मिलने जा रहा है। आज हर घर में एक बेरोजगार बैठा है। नौजवान 5 बरस से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।

अखिलेश ने आगे कहा कि यह वह आजगढ़ जिला है जिसने हमेशा समाजवादी लोगों का सम्मान बढ़ाया है। जितना लगाव हम लोगों को, पार्टी के लोगों को आजमगढ़ की जनता से है, शायद और किसी शहर की जनता से नहीं है।

 

Related News