EVM को लेकर आया अखिलेश यादव का बयान, कर दी बड़ी मांग

img

यूपी विधानसभा चुनाव में BJP की बंपर जीत और सपा की करारी शिकस्त पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने EVM राग आलापना शुरू कर दिया है। एक वायरल ऑडियो को लेकर सवाल खड़ा किया है। सपा ने सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से संज्ञान लेकर सुरक्षा देने की मांग की है।

Election 2022 akhilesh

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अफसर की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है। उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से अधिक महत्वपूर्ण है।’

दरअसल, सोशल मीडिया पर दो व्यक्तियों की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति खुद को टीचर बताते हुए कहता है कि उसकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी और उसने देखा कि EVM बदल दिए गए। वह दावा करते हुए कहता है कि सपा की सरकार नहीं आएगी, बीजेपी जीतने जा रही है, क्योंकि EVM बदल दिए गए हैं। वह खुद को सपा समर्थक बताते हुए कहता है कि स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचने से पहले EVM बदल दिए गए।

आपको बता दें कि सपा और खुद इसके मुखिया अखिलेश यादव एग्जिट पोल्स के बाद से ही EVM और काउंटिंग में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सपा के कई नेताओं के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी आरोप लगाया है कि सपा को गड़बड़ी करके हराया गया।

गुरुवार को आए नतीजों में BJP गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला तो सपा को हार का सामना करना पड़ा है। भजपा गठबंधन को 273 सीटें हासिल हुईं तो सपा गठबंधन 125 सीटों पर सिमट गया।

Related News