पत्नी से तंग आकर दारूबाज पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, पूरे इलाके में मच गया बवाल

img

उज्जैन॥ रात में बीवी से विवाद के बाद दारूबाज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सवेरे उसका शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस (Police) ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।

Wife to husband fight

नीलगंगा थाना क्षेत्र की जबरन कॉलोनी में रहने वाले भास्कर पुत्र रमेश रघुवंशी 40 वर्ष आज सुबह 9.30 बजे के लगभग घर में फंदे पर लटका मिला है। सुबह पत्नी लौट कर घर आई तो पति को फंदे पर लटका देख आसपास के लोगों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नीलगंगा थाने से उप निरीक्षक हाकम सिंह नायक जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक को बुलाया गया।

इस दौरान सामने आया कि भास्कर शराब पीने का आदी था। रात में पत्नी से विवाद किया था। उसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके जाने का कह घर से निकल गई थी। सुबह जब वह वापस घर लौटी तो उसने पति को फंदे पर लटका पाया। पुलिस के अनुसार शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

आपको बता दें कि 2 दिन पहले नीलगंगा थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में रहने वाले किशोर नामक युवक ने पत्नी के वापस नहीं लौटने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिछले कुछ महीनों से शहर में आत्महत्या किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिसमें फांसी लगाकर जान देने की घटनाएं सबसे अधिक हैं।

 

Related News