Ujjain जाकर भी आलिया और रणबीर ने नहीं क‍िए महाकाल के दर्शन? जानें क्यों

img

भोपाल। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट उज्जैन (Ujjain) पहुंचकर भी महाकाल के दर्शन किए बिना ही वापस लौट आये। उनके इस तरह से लौट जाने पर मध्य प्रदेश में सियासी संग्राम छिड़ गया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले थे, लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के विरोध की वजह से वे बिना महाकाल के दर्शन किए वापस लौट गए।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए खुद ही दर्शन किये बिना वापस लौट आये

पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि लोगों की भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का इस्तेमाल कलाकारों को नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड कलाकार रणवीर आलिया भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए खुद ही दर्शन किये बिना वापस लौट आये जबकि उनके साथियों ने दर्शन किए। गृह मंत्री ने कहा प्रशासन ने सभी के लिए दर्शन के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रशासन के अनुरोध के बावजूद रणबीर और आलिया दर्शन करने मंदिर नहीं पहुंचे जबकि उनके साथी अयान मुखर्जी ने गर्भ ग्रह में जाकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। (Ujjain)

आपको बता दें कि रणवीर आलिया का विरोध इसलिए हो रहा था क्योंकि रणवीर का एक तथाकथित बयान जारी हुआ था, जिसमें एक्टर ने कहा था कि उन्हें बीफ पसंद है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसी का विरोध किया था। उधर रणबीर-आलिया के महाकाल के दर्शन नहीं करने पर कांग्रेस ने राज्य की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया है। (Ujjain)

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बजरंग दल के कारनामों को सपोर्ट कर रही है। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अभिनेता रणबीर कपूर के खानदान का मध्‍य प्रदेश से गहरा नाता है। रणबीर की दादी रीवा से थी। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता की कामना के लिए महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे।(Ujjain)

Deputy CM Brijesh Pathak: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, एंबुलेंस ने कार में मारी टक्कर

BSF ने पकड़ी 38 करोड़ की हेरोइन और कारतूसों का जखीरा, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए तस्कर

Related News