Alia Bhatt इस मूवी में निभाएंगी सीता का किरदार, 15 मार्च को जारी होगा॰॰॰

img

डॉयरेक्टर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘RRR’ लम्बे समय से चर्चा में है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण,अजय देवगन और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मुख्य भूमिका में है। फिल्म में जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम और राम चरण अल्लूरी सीतारामाराजू के किरदार में नजर आएंगे।

AALIA BHTT

मूवी से इन दोनों कलाकारों का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया गया हैं। वहीं फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सीता का किरदार निभाती नजर आयेंगी और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक 15 मार्च को सुबह 11 बजे जारी किया जायेगा। इसकी जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई है।

अब विवादों में आई Pooja Bhatt की ये वेब सीरीज, Netflixको दिया 24 घंटे का समय, वरना॰॰॰

आपको बता दें कि 15 मार्च को एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का जन्मदिन हैं। जिसके कारण मेकर्स ने आलिया के जन्मदिन पर फैंस को सरप्राइज देने के लिए 15 मार्च को ही फिल्म से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक जारी करने का फैसला लिया हैं।’RRR’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म के नाम का फुल फॉर्म है राइज यानी उदय,रोर यानी दहाड़ना और रिवोल्ट यानी बगावत। लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

RRR: एसएस राजामौली की फिल्म की रिलीज डेट तय, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

फिल्म ‘RRR’ की कहानी प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों के एक काल्पनिक वर्णन पर आधारित है। इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश के साथ हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म के अन्य कलाकारों में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी शामिल हैं। डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘RRR’ इसी साल 13 अक्टूबर को दुनिया भर में एक साथ दस भाषाओं में रिलीज होगी। (Alia Bhatt)

मुश्किल में महेश भट्ट- इस अभिनेत्री ने बताया बॉलीवुड का सबसे बड़ा डॉन, लगाया लड़कियां सप्लाई का आरोप

 

‘ÓñòÓÑüÓñ«ÓñòÓÑüÓñ« Óñ¡Óñ¥ÓñùÓÑìÓñ»’ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñçÓñéÓñªÓÑü ÓñªÓñ¥ÓñªÓÑÇ ÓñòÓñ¥ ÓñòÓñ┐Óñ░ÓñªÓñ¥Óñ░ Óñ¿Óñ┐Óñ¡Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑÇ Óñ£Óñ░ÓÑÇÓñ¿Óñ¥ Óñ░ÓÑïÓñÂÓñ¿ ÓñûÓñ¥Óñ¿ ÓñòÓñ¥ Óñ¿Óñ┐ÓñºÓñ¿, Óñ£Óñ¥Óñ¿ÓÑçÓñé Óñ«ÓÑîÓññ ÓñòÓñ¥ ÓñòÓñ¥Óñ░Óñú

Related News