24 फरवरी 2021 का पंचांग और राशिफल : आज इन राशियों को होगा फायदा, जानें अपना भविष्यफल

img
  • 24 फरवरी 2021 का पंचांग
  • दिन – बुधवार
  • संवत्सर नाम – प्रमादी
  • युगाब्दः- 5122
  • विक्रम संवत- 2077
  • शक संवत -1942
  • अयन – उत्तरायण
  • गोल – दक्षिण
  • ऋतु – शिशिर
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – माघ
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र – पुनर्वसु
  • योग – सौभाग्य
  • करण- बालव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • आज का व्रत व पर्व:- एकादशी व्रत पारण गोदुग्धेन ।
  • आनेवाला व्रत :- पूर्णिमा व्रत शुक्रवार ।
  • दिनमान:- 10 घंटा 55 मिनट ।
  • अर्धप्रहरा:- प्रा. के 9:11से 10:36 एवं12:01 से 1:26 तक ।
  • पाक्षिक सूर्य— शतभिषा नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश
  • वज्र प्रहार से भी न मार पाने पर इन्द्र ने नमुचि को समुद्र के फेन से बध किया था ।
  • राहु काल :- दिन के 12:11 से 1:36 बजे तक ।

सुविचार

क्रोध एक प्रकार का जहर है जो अच्छे रिश्तों को भी खत्म कर देता है ।

24 फरवरी दिन बुधवार का राशिफल

rashifal
rashifal

मेष

पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अंगारक योग व्यर्थ के वाद-विवाद से ग्रसित करा सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृष

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। उच्च अधिकारी या धर्म गुरु का सहयोग रहेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मिथुन

व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे मानसिक क्लेश मिले। भावुकता में नियंत्रण रखें।

कर्क

भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलदायी होगा।

सिंह

अंगारक योग के कारण किसी व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुछ सामाजिक, कुछ पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

कन्या

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला

महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक-धार्मिक उत्सव में भागीदारी रहेगी।

मकर

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

Related News