पढ़ें 20 जुलाई 2021 का पंचांग, जानें कैसे चमकने वाले हैं आपके सितारें

img

मेष:- आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपका मन दुविधाग्रस्त होगा। आज के दिन नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आज आपका नये कार्यो के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आज आपके जीवन में नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।

बृषभ:- आज आपको आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आप निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। आपके विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। आज आपकी योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे।

मिथुन:- आज आपके आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। आप दूसरों की बात इधर से उधर न करें अन्यथा बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें। आज किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।

कर्क:- आज किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। आज आपके किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। अपने कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। अपने रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।

सिंह:- आपकी अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। आज असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। आज राजनीतिज्ञों की राजनीतिक क्षेत्र में सरगर्मियां बढ़ेंगी।

कन्या:- आज किसी पुरानी घटना के स्मरण से मन को कष्ट पहुचेगा। इस लिए बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। अपने रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंता संभव। आज आपकी किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।

तुला:- आज आर्थिक प्रगति हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। आज कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। आपका जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग ऊर्जावान बनाएगा।

वृश्चिक:- आज आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। आज शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। आज कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आज जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।

धनु:- आप दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनता न आने दें। आप अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। आज नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव।

मकर:- आज आप प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। आज के दिन रोजगार में आकस्मिक सफलता का योग है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आपके पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।

कुंभ:- अपने परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आपके रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आज आवेश में लिये गये निर्णय से हानि हो सकती है। आपकी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक इंतजार करें।

मीन:- आज कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। आपकी परिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। आपके ग्रहों की अनुकूलता से प्रगति संभव।

Related News