Amarnath Yatra 2022: इस डेट से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, खास तरीके से की जाएगी यात्रियों की सुरक्षा

img

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आगामी 30 जून से 11 अगस्त के मध्य होने वाली अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2022) के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इन तैयारियों के लिए अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था को लेकर आज शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की एक हाई लेबल मीटिंग हुई है। इस बैठक में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ जरूरी फैसले लिए गए।

Amarnath Yatra 2022

बैठक में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तीर्थयात्रियों (Amarnath Yatra 2022) की आवाजाही पर नजर रखने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन का इस्तेमाल किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीशवार कुमार ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पूरे 43 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा 30 जून से लेकर 11 अगस्त तक के लिए होगी। बता दें कि तीस जून से आरंभ होने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा (Amarnath Yatra 2022) को लेकर यह पहली सुरक्षा समीक्षा बैठक थी। इससे पहले दो साल तक कोरोना वायरस महामारी की वजह से यात्रा का आयोजन नहीं किया जा सका था।

यात्रा (Amarnath Yatra 2022) को सफल बनाने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कुल 110 कंपनियों या 10 हजार जवानों को तैनात किए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में 15 अप्रैल को होने वाली बैठक की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।

उस बैठक में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी), खुफिया विभाग, केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अफसर शामिल होंगे। (Amarnath Yatra 2022)

शुरू हो चुकी है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2022) पर जाने वाले लोग 11 अप्रैल से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने इस बात की जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल पर दी है

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

तीर्थ यात्रा (Amarnath Yatra 2022) पर जाने के इच्छुक श्रद्धालु श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/  पर जाकर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए 13 साल से 75 वर्ष की आयु के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं 6 महीने से अधिक की गर्भवती महिला को भी यात्रा की इजाजत नहीं दी जाती।

Palmistry: दुर्भाग्य की वजह बनती हैं हथेली में मौजूद ये रेखाएं, कभी नहीं खत्म होती परेशानी

Related News