गजब : अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी हैं अनुष्का शर्मा, जानें पूरा मामला

img

नयी दिल्ली। वैसे तो सभी जानते हैं कि भारतीय किक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा हैं। लेकिन अनुष्का शर्मा को गूगल अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की वाइफ बता रहा है। इतना ही नहीं जिस दिन विराट और अनुष्का की शादी हुई थी वह तारीख भी सेम है।

दरअसल जब गूगल पर राशिद खान की वाइफ के बारे में सर्च करते हैं तो गूगल न केवल राशिद खान को मैरिड बता रहा है बल्कि वाइफ के नाम के आगे अनुष्का शर्मा बता रहा है। गूगल शादी की तारीख में भी 11 दिसंबर 2017 बता रहा है जिस दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी।

rashid

फिलहाल अनुष्का इस समय प्रेगनेंट हैं और जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अब प्रेग्नेंसी के अलावा अनुष्का गूगल के इस नए कारनामे के कारण और ज्यादा चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बारे में मजेदार मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर गूगल ऐसा गलत रिजल्ट दिखा क्यों रहा है।

सभी लोग जानना चाहते हैं कि गूगल ऐसा क्यों दिखा रहा है। दरअसल साल 2018 में राशिद खान ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया था। इस दौरान एक फैन के सवाल के जवाब में राशिद खान ने अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा को अपनी फेवरिट बॉलिवुड हिरोइन बताया था। इसके बाद राशिद खान ट्रेंड में आ गए थे और कई न्यूज पोर्टल पर अनुष्का शर्मा के उनकी फेवरिट हिरोइन की स्टोरी चलाई गई थी। कई स्टोरीज में अनुष्का और राशिद खान का नाम एक साथ आने के बाद अब गूगल इन दोनों को पति-पत्नी बता रहा है। उम्मीद है कि गूगल की इस टेक्निकल प्रॉब्लम को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।

Related News