Amazing News: घर में कुंआ खोद रहे शख्स को मिली कुछ ऐसी चीज, मिनटों में बन गया अरबपति

img

Amazing News. कहते हैं किस्मत कभी भी बदल सकती हैं। कई बार व्यक्ति को बिना कुछ किये ही ऐसा खजाना मिल जाता है कि वह चंद सेकेण्ड में ही मालामाल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ श्रीलंका के कोलंबो शाही में रहने वाले एक शख्स के साथ। यह शख्स जब अपने घर में कुएं की खोदाई करा रहा था तभी काम कर रहे मजदूरों को यहाँ ऐसा बेशकीमती नीलम मिला कि उसकी किस्मत बदल गई। इस नीलम का 510 किलो ग्राम है। इसकी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत लगभग साढ़े सात अरब (7,43,78,60,769.60) रुपये बताई जा रही है। (Amazing News)

Amazing News

श्रीलंका के राष्ट्रीय रत्न और आभूषण प्राधिकरण (एनजीजेए) ने इस नीलम के बारे में बात करते हुए बताया कि 510 किलोग्राम के इस नील को विदेशों द्वारा खरीदने के लिए बोली लगाई जा रही है। इस नीलम को कोलंबो में एक बैंक की तिजोरी में रखा दियागया है। बेशकीमती पत्‍थरों का व्‍यापार करने वाले एक व्यापारी ने बताया कि यह स्टोन घर के पीछे कुएं की खुदाई के दौरान मिला है। (Amazing News)

बता दें कि यह पत्थर कोलंबो के रत्‍नापुरा शहर के घर में पाया गया है। यह शहर श्रीलंका की जेम‍ सिटी कहलाती है। इस शहर में पहले भी कई बार बहुमूल्‍य पत्‍थर मिल चुके हैं। कुएं की खोदाई के दौरान मिले इस नीलम को सेरेंडिपिटी सैफायर नाम दिया गया है। (Amazing News)

25 लाख कैरेट के इस पत्थर के मालिक डॉ. गमागे ने कहा कि कुआं खोद रहे मजदूर ने उन्हें बताया कि जमीन के नीचे शायद बेशकीमती पत्‍थर है। इस बात की जानकारी मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंच गए और इस पत्थर को सफलता पूर्वक बाहर निकाल लिया गया। ((Amazing News))

सुरक्षा कारणों से आपना पूरा नाम और पता न बताने वाले इस नीलम के मालिक डॉ. गमागे खुद भी बेशकीमती पत्‍थरों के कारोबारी हैं। उनका कहना है कि इस पत्‍थर को साफ करने और इससे गंदगी हटाने में एक साल का वक्‍त लगेगा। इसके बाद ही इसका विश्‍लेषण करके इसका पंजीकरण हो पाएगा। (Amazing News)

UP POLICE: दारोगा पर लगा ऐसा आरोप की सिर्फ बनियान और तौलिये में भेज दिए गए जेल, जानें पूरा मामला

Related News