अजब गजब: महिला ने दिया इतने छोटे बच्चे को जन्म, देखकर डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

img

मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। 9 महीने तक बच्चे को कोख में रखने के बाद जब वह दुनिया ने आता है और वह उसे अपने सीने से लगाती हैं। उस वक्त जो अहसास होता है उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। प्रेग्नेंसी के समय महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। कई बार बच्चा सामान्य आकार से अधिक बड़ा या फिर छोटा होता है। वहीं इंग्लैंड के लिवरपूल में एक अनोखा मामला सामने आया है यहां कारेन नाम की एक महिला ने महज पेन के आकार की एक छोटी बच्ची को जन्म दिया है। ये बात साल 2017 की है, अब उनकी बेटी 4 साल की हो गई है।

Premature Baby

महिला ने बेटी के 4 साल के होने पर सोशल मीडिया पर उसके पैदा होने की स्टोरी साझा की है। महिला ने बताया कि 2017 में उसने अपनी बच्ची बैटी बैट को जन्म दिया था। जब वह पैदा हुई थी तो उसका वजन सिर्फ 650 ग्राम था। आकार में वह एक पेन जितनी बड़ी थी। सामान्यतः बच्चे 9 महीने तक गर्भ में रहने के बाद दुनिया में आते हैं, लेकिन कारेन (Karen) के केस में उन्होंने सिर्फ 6 महीने यानी 23 हफ्ते में ही बेबी की डिलीवरी हो गयी थी।

यह एक प्रीमेच्योर बेबी थी इसलिए उसका साइज़ और वजन भी बेहद कम था। महिला ने बताया कि प्रीमेच्योर बेबी होने के कारण से उसे करीब 13 महीनों तक ICU में रखा गया। ऐसे में बच्ची जब पूरे एक साल की हुई तब अपने घर वापस आई। अब बच्ची चार साल की हो चुकी है और पूरी तरह से स्वस्थ है। मां अपनी बेटी की जिंदगी को चमत्कार का नाम देती है।

Related News