अजब-गजब: जंगलों में 30 साल बाद दिखा यह जानवर, दुनिया की टॉप 25 मोस्ट वांटेड लिस्ट में है शामिल

img

हनोई।। शोधकर्ताओं का कहना है कि वियतनाम के जंगलों में तीस साल बाद एक असामान्य रूप से छोटा हिरण पाया गया है। चूहे से बड़ा किसी खरगोश का आकार लिए इस जानवर को सबसे छोटा खुर वाला स्तनधारी माना जाता है। इस चूहे से दिखने वाले जानवर को वैज्ञानिक ‘माउस डियर’ कहते हैं।

ग्लोबल वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन (जीडब्ल्यूसी) के मुताबिक इसका वजह लगभग 4,5 किलों तक हो सकता है। इसके पहले ‘माउस डियर’ को तीन दशक पहले 1990 में देखा गया था। इस स्तनपायी को वास्तविक जीवन में देखे हुए काफी समय हो चुका है। जीडब्ल्यूसी के अनुसार, इसका अंतिम दर्शन 1990 में वियतनाम में हुआ था।

इंसान की तरह दिखती है ये मछली, Video देखकर हैरान रह जाएंगे आप

जीडब्ल्यूसी ने वियतनाम में ‘सदर्न इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी और लाइबनिट्स इंस्टीट्यूट फॉर जू एंड वाइल्डलाइफ रिसर्च के साथ काम कर रहा है। इस अभियान में खासकर उन प्रजातियों का पता लगाने पर जोर दिया जा रहा है जो हाल के सालों में नहीं देखी गईं हैं। इसलिए तीन दशकों से लुप्त इस प्रजाति को खोजना पहली प्राथमिकता थी। जब यह जानवर 1990 में आखिरी बार देखा गया था, तब यह जीवित नहीं पाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, एक वियतनामी और रूसी अभियान ने पहले से ही शिकार किए गए ‘माउस डियर’ को रिकार्ड किया था। यह केवल पांचवा ‘माउस डियर’ था।

चुनाव जीतने के लिए दलि़त महिला से शादी रचाना चाहता है ये नेता, न्यूज पेपर में छपवाया विज्ञापन

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इतने लंबे समय से यह प्रजाति केवल कल्पना में मौजूद थी। अब वैज्ञानिक इसे संरक्षित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। पहले कुछ महीनों में शोधकर्ताओं की टीम को कुछ सौ तस्वीरें लेने में कामयाबी हासिल हुई। फिर अगले पांच महीनों के दौरान 29 कैसरों से लगभग 1000 से अधिक तस्वीरें कैमरे में कैद की गईं। सबसे पहले तो जंगल कटने से इनका आशियाना खत्म होता जा रहा है। जिसकी वजह से इनके शिकार की आशंका बनी रहती है।

यह प्रजाति दुनिया की टॉप 25 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। इसे पहली बार 1910 में वियतनाम के न्हा ट्रांग में देखा गया था। तब से इसकी संख्या लगातार गिरती रही।शोध दल ने तीन अलग-अलग दक्षिणी वियतनामी प्रांत में तीन कैमरा ट्रैप स्थापित किए। यह कैमरा ट्रैप स्थानीय ग्रामीणों और वन रेंजरों के साथ बातचीत के आधार पर लगाए गए थे। उसके बाद ही इस विलक्षण जानवर की तस्वीर कैमरे में कैद हो पाई। यह केवल मौके की बात थी।

Related News