Amazing View: दुबई में समुद्र की लहरों के ऊपर जादुई चटाई पर उड़ता दिखा अलादीन!

img

दुबई। अलादीन के किस्सों और कहानियां तो हर किसी ने सुनी होंगी लेकिन क्या कभी किसी ने अलादीन को उसकी चटाई के सहारे आसमान में उड़ता (Amazing View) देखा है। शायद नहीं, लेकिन हाल ही में दुबई में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहां के लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने अचानक से अलादीन को दुबई की सड़कों के ऊपर उड़ता देखा। इतना ही नहीं वह वहां समुद्र की लहरों के ऊपर भी उड़ता हुआ लोगों को दिखाई दिया।

amazing view

यह Amazing View घटना दुबई की है। यहां एक शख्स ने जबरदस्त जुगाड़ लगाया। उसका जुगाड़ देखकर लोग आशचर्यचकित रह गए जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स अलादीन के गेट अप में सजा हुआ और सनसनाता हुआ एक चटाई पर उड़ा जा रहा है। सड़क पर शख्स को इस तरह से उड़ता देख लोग दंग रह जाते हैं। इस पूरे वाकये का वीडियो शख्स ने खुद युट्यूब पर शेयर किया है।

इस वीडियो को RhyzOrDie नाम के एक यूट्यूबर ने बनाया है। इस यूट्यूबर (Amazing View) एक पाइप फ्रेम को इलेक्ट्रॉनिक लॉन्ग बोर्ड पर फिक्स किया। इसके बाद उसके ऊपर पर एक चटाई लगा दी। इस तरह से एक ऑप्टिकल एल्यूजन क्रिएट करते हुए जादुई चटाई बनाई। वहीं पानी के लिए बनाई गई चटाई के नीचे ई-फॉइल बोर्ड का प्रयोग किया गया है, जो सर्फबोर्ड जैसा होता है।

Kitchen Tips : इन चार टिप्स को फॉलो कर दूर करें किचन सिंक से आने वाली बदबू…
Cbi ने होटल में दोहराया सीन, इस वजह से हुई थी कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत!
Dream Interpretation: अच्छे भविष्य का संकेत देते हैं ये सपने, देखें क्या आपको भी आते हैं
बुमराह के जन्मदिन पर पत्नी ने फोटो शेयर कर लिखा रोमांटिक मेसेज, भारतीय क्रिकेटर ने भी यूं लूटाया प्यार
Related News