गजब की शादी : दुल्हन, परिजन, पंडित सब फर्जी, फेरों के दौरान नकदी व जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन

img

Meerut। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अजूबी शादी चर्चा का विषय बनी गई है। ये शादी समारोह हैरान करने वाला है। शादी समारोह में फेरों के दौरान ही शातिर दुल्हन नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। उसके बाद परिजन और पंडित भी मौके से गायब हो गए। इसके बाद वर पक्ष ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक दुल्हन और उसके परिजनों का कोई पता नहीं चल सका है।

दर-असल इस सनसनीखेज शादी में दुल्हन, परिजन और पंडित सब के सब फर्जी थे। मामला मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल इलाके का है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के एक युवक की शादी मेरठ की परतापुर इलाके की रहने वाली एक लड़की के साथ तय हुई थी। लड़की पक्ष ने शादी के बदले एक लाखरूपये नकद और दुल्हन के लिए जेवरात की मांग की थी, जिसके लिए वर पक्ष ने हामी भरी थी।

जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर परतापुर के भूड़बराल गांव के शिव मंदिर में शादी की रश्में शुरू हुई। इस दौरान फेरे के पहले ही वर पक्ष ने कन्या पक्ष को एक लाख रुपए और जेवरात दे दिए। इसके बाद फेरे शुरू हुए। सात फेरे अभी पुरे भी नहीं हुए थे की शातिर दुल्हन ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गई।

इसके कुछ मिनट बाद ही दुल्हन की कथित मौसी और मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति दुल्हन को खोजने के बहाने गायब हो गए। इसी बीच शादी कराने वाला पंडित भी मौके से खिसक लिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब दुल्हन वापस नहीं लौटी त दूल्हा पक्ष के लोगों को खुद को ठगे जाने का अहसास हुआ। लोगों की सलाह पर दूल्हे ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ थाना परतापुर में तहरीर दी।

पुलिस ने आरोपी दुल्हन और उसके परिजन के खिलाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस खाली हाथ ही है। उधर वर पक्ष सदमे में है। इस शादी की चर्चा मेरठ और आसपास के जिलों तक हो रही है।

Related News