अमेरिका : उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को लगाई गई वैक्सीन की दूसरी डोज, फिर…

img

वॉशिंगटन। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में मंगलवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इसका टीवी पर इसका सीधा प्रसारण किया गया। उन्होंने सभी अमेरिकी लोगों से आग्रह किया कि वह जल्द से जल्द खुद को वैक्सीन लगवाएं।

kamla

हैरिस ने कहा कि वह सभी अमेरिकी लोगों से वैक्सीन लगवाने का आग्रह करती हैं और अब उनकी वैक्सीन लगवाने की बारी है। इससे आपका जीवन सुरक्षित होगा। इससे पहले 29 दिसम्बर को उन्हें वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया था।

दिसम्बर में दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी।  इससे पहले पिछले हफ्ते अमेरिका में रोज 1 मिलियन लोगों को टीका लगाया जा रहा था। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में कम से कम 100 मिलियन अमेरिकियों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

100 मिलियन डोज ली जाएगी

इसी बीच व्हाइट हाउस की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बाइडेन प्रशासन वैक्सीन की 200 मिलियन अधिक डोज लेने की योजना बना रहा है जिससे कि 300 मिलियन लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके। इस योजना के तहत फार्मा कंपनी फाइजर और मॉडर्ना से निर्मित वैक्सीन की 100 मिलियन डोज ली जाएगी।

रिलीज में यह भी कहा गया है कि वैक्सीन की इस खेप के अमेरिका पहुंचने से अमेरिका में इस गर्मियों के मौसम के अंत तक पूर्ण रूप से 300 मिलियन लोगों को टीका  लगा दिया जाएगा।

Related News