आर्मी से झगड़े के बीच पाकिस्तान दूसरी मुसीबत में फंसा, अब कोई देश नहीं कर रहा॰॰॰

img

पहले से परेशान पाकिस्तान हर दिन नई मुसीबतों से घिरता जा रहा है। इमरान खान को चिंता में डालने वाली एक ताजी खबर प्रकाश में आई है। दरअसल, भारत के पड़ोसी मुल्क पाक को अब कोई भी देश उधारी नहीं दे रहा है। वर्तमान में पाक आर्मी में बहुत ज्यादा विवाद हो रहा है।

Imran khan

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान अभी तक के सबसे बड़े कैश की किल्लत से जूझ रहा है। इस खतरे से उबरने के लिए दहशतगर्दों को पहान देने के लिए लोकप्रिय पाकिस्तान को 51.6 अरब अमेरिकी डॉलर की बाहरी सहायता की आवश्यकता है। जिससे वो 2 वर्ष (2021-23) के वित्त वर्ष में अपने मुल्क की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कर सके।

आपको बता दें कि IMF की तरफ से बहुत काट-छांट के आकलन करने के बाद भी गरीब पाकिस्तान की बाह्य वित्तीय जरूरतें वर्ष 2021-22 में 23.6 अरब अमेरिकी डॉलर रही थीं। ये फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 28 अरब डॉलर हैं।

तो वहीं पाकिस्तानी अफसर बाहरी वित्त पोषण जरूरतों के अंतर को पाटने के लिए IMF के साथ एक कर्मचारी-स्तर की डील को अमलीजामा पहनाने के लिए अंतिम कोशिशें कर रहे हैं। पाकिस्तान विदेशी कर्जे में डूबे टॉप 10 मुल्कों की लिस्ट में शामिल हो गया है।।

Related News