भारी बर्फबारी के बीच जवान ने दिखाई गजब की फुर्ती, वीडियो देख हैरान हुए लोग, बोले…

img

मौसम कैसा भी हो भारतीय सेना के जवान हमेशा जोश में रहते हैं। विपरीत हालातों में भी देश की रक्षा करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य होता है। इस बीच बर्फीले इलाके से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

BSF

जवान के इस वीडियो को बीएसएफ ने अपने आधिकारिक Twitter हैंडल (@BSF_India) पर साझा किया है। वीडियो देखा जा सकता है कि भीषण कड़ाके की ठंड के बीच एक BSF का जवान कर रहा है। विषम परिस्थितियों में भी जवान की ये चुस्ती और फुर्ती देख अब लोग हैरान हो रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कड़कड़ाती ठंड के बीच BSF जवान को बर्फ से ढके क्षेत्र में पुश अप कर रहा है। जवान ने मात्र 40 सेकेंड में ही 47 पुश अप्स लगा दिए। इस वीडियो को देखकर आप जवानों के फिटनेस का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं। BSF ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है – 40 सेकेंड 47 पुश अप्स! Fit India Challenge. इस वीडियो क्लिप को अब तक 31 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

भीषण ठंड के बीच जिस फुर्ती से बीएसफ जवान ने पुश अप्स लगाए अब लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीएसएफ के एक और जवान का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो बर्फीले इलाके में एक हाथ से ही पुश अप्स करते हुए दिखाई दे रहा था। उसने हाथ में दस्ताने भी नहीं पहने थे। एक यूजर ने लिखा- ‘इनकी शक्ति अदम्य साहस इतना कि हर भारतीय को गर्व। ‘ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘हमें सच में अपने भारतीय सैनिकों पर गर्व है। ‘ एक ने लिखा- जोश हाई है। ‘ लोगों ने भारतीय सुरक्षा बलों को सैल्यूट किया।

Related News