अमित शाह के निशाने पर सपा-बसपा का गठबंधन, BJP से ये 2 पार्टियां मिलाएंगी हाथ

img

लखनऊ ।। 2019 के लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही BJP सभी राज्यों में सियासी समीकरण बनाने में जुट गई है। महाराष्ट्र में नाराज सहयोगी शिवसेना को मानाने और तमिल नाडू में AIADMK से गठबंधन करने के बाद अब BJP ने अपना ध्यान सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश पर केंद्रित कर दिया है।

SP-BSP गठबंधन और प्रियंका गांधी के एंट्री के बाद बैकफूट पर नजर आ रही BJP, यूपी में अपने पुराने पार्टनर अपना दल और ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से साथ गठबंधन बरकरार रखने की कवायद में जुट गई है।

पढ़िए- जब शहीद जवान के घर में मचा था मातम, तब मंत्रीजी दिखा रहे थे बत्तीसी

इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सूबे के दोनों उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य BJP अध्यक्ष अमित शाह से मिले। इस मुलाकात में गठबंधन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बता दें कि अपना दल (एस) की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर दोनों BJP से नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

2014 आम चुनावों में अपना दल (एस) ने सूबे में BJP के साथ गठबंधन किया था और 2 सीट जीती थी। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के साथ BJP ने 2017 विधानसभा चुनाव में गठबंधन किया था और उन्हें योगी के कैबिनेट में स्थान भी दिया गया था।

SP-BSP के गठबंधन से सूबे में बदले सियासी समीकरणों के चलते दोनों पार्टी BJP से मोल तोल कर रही है। एक ओर जहां राजभर 2 लोकसभा सीट की मांग कर रहे हैं तो वहीं अनुप्रिया पटेल को 2 से ज्यादा सीट चाहिए। सूत्रों की माने तो BJP ज्यादातर मांगों को मान सकती है। माना जा रहा है कि 26 फरवरी को BJP सूबे में अपने गठबंधन का ऐलान कर सकती है।

फोटो- फाइल

Related News