Amla सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है, जानें फायदे और सेवन का सही समय

img

हेल्थ। हमारे स्वास्थ्य के लिए आंवला (Amla) बहुत ही फायदेमंद है। आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक आंवले में दो संतरे के बराबर विटामिन सी पाया जाता है। इसके साथ ही Amla में जिंक, आयरन, कैरोटीन, फाइबर, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवला के नियमित सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

Gooseberry

Amla के फायदे

  • आंवला खाने से आपके शरीर में प्रोटीन का स्तर अधिक होता और नाइट्रोजन संतुलित होता है, जिससे फैट कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • आंवला (Amla) खाने से खून साफ होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के कारण आपकी त्वचा चमकती है।
  • आंवले का जूस पेट से जुड़ी कई समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। कब्ज से राहत मिलती है।
आंवला के ये चमत्कारी फायदे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, बालों के लिए तो है रामबाण
  • अगर आपके पेट में जलन होती है और गैस की समस्या है तो आंवला जूस पीना चाहिए। अगर एसिडिटी की समस्या है तो घी के साथ आंवला जूस दिन में दो बार लेने से राहत मिलती है।
  • आंवला (Amla) का जूस आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। इससे आंख की रोशनी तेज होती है। आंखों में खुजली या आंख से पानी गिरने की समस्या दूर होती है।
  • रोज सुबह खाली पेट एक ग्लास पानी में दस एमएल आंवले का जूस मिलाकर लें। इससे शरीर में मौजूद सारे विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे।

आंवला जूस कब पिएं 

सुबह खाली पेट आंवला (Amla) जूस केवल 10 मिलीग्राम ही लें। बढ़ाकर 20 मिलीग्राम कर सकते हैं. इससे ज्यादा आंवला जूस का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. अलग-अलग समय पर इसे दो बार में भी ले सकते हैं।

Amla जूस के नुकसान 

अगर आप आंवले और अदरक को एक साथ खाते हैं, तो इसका खराब असर आपके लिवर पर पड़ सकता है। ज्यादा आंवला (Amla) खाने या इसका जूस पीने से आपके लिवर में SGPT (serum glutamic pyruvic transaminase) की मात्रा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से आपकी पाचन प्रकिया को परेशानी पहुंच सकती है।

 

Óñ£Óñ¥Óñ¿Óñ┐ÓñÅ ÓñÁÓñ┐ÓñƒÓñ¥Óñ«Óñ┐Óñ¿ C ÓñòÓÑç Óñ½Óñ¥Óñ»ÓñªÓÑç ÓñöÓñ░ Óñ¿ÓÑüÓñòÓñ©Óñ¥Óñ¿ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñ░ÓÑç Óñ«ÓÑçÓñé, ÓñåÓñ¬ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓÑçÓñ▓ÓÑìÓñÑ ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ£Óñ░ÓÑéÓñ░ÓÑÇ Óñ╣ÓÑê Óñ»ÓÑç Óñ¿ÓÑìÓñ»ÓÑéÓñ£

Related News