नई दिल्ली ।। भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच World Cup 2019 का सबसे बड़ा मैच 16 जून को खेला जायेगा। इस मुकाबले का इंतजार हर किसी को है। मेनचेस्ट में खेले जाने वाले इस मैच से पहले इंटरनेट पर एक अलग ही तरह की चर्चा चल रही है।
दरअसल, एक पाकिस्तानी टीवी चैनल ने एक ऐड बनाया, जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन का डुप्लिकेट दिखाकर उनका मजाक बनाया। इसके जवाब में भारतीय समर्थकों ने एक ऐड तैयार किया जो की इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक पाकिस्तानी फैंस, भारतीय फैंस को फादर्स डे की बधाई देते हुए कोई चीज गिफ्ट करता है। गिफ्ट खोलने पर उसमें रूमाल निकलता है।
भारतीय फैंस द्वारा यह पूछे जाने पर कि रूमाल गिफ्ट में देने का क्या औचित्य है, तो इस पर पाकिस्तानी फैंस कहता है कि हार के बाद ये रूमाल आंसू पोछने के काम आएगा। ये दृश्य एक सैलून का है। पाकिस्तानी फैंस इतना कहते ही हेयर ड्रेसर से अफरीदी स्टाइल में दाढ़ी बनाने के लिए कहता है लेकिन असली खेल यहीं पर हो जाता है। आगे क्या होता है, वीडियो में देखें।
Awesome reply by India……#INDvsPAK pic.twitter.com/TybSKAVJg9
— Harsh Goenka (@hvgoenka) June 14, 2019