img

रिलायंस JIO की एंट्री के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों को झटका लगा है। रिलायंस JIO ने देशभर में 5जी सेवाएं भी लॉन्च कर दी हैं। अब रिलायंस JIO एक और बड़ी डील करने जा रहा है।

टेलीकॉम सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए मुकेश अंबानी अब नोकिया के साथ गठजोड़ करने जा रहे हैं। रिलायंस JIO और नोकिया भारत में हाई स्पीड 5जी नेटवर्क लॉन्च करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे दोनों कंपनियों के बीच 1.7 अरब डॉलर यानी करीब 14 हजार करोड़ रुपये का समझौता होगा. इस डील के तहत रिलायंस नोकिया से 5G डिवाइस खरीदेगी।

दोनों कंपनियों के बीच समझौता अब आखिरी चरण में पहुंच गया है. इस डील के बाद JIO यूजर्स को 10 गुना तेज इंटरनेट मिलेगा। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील फिनलैंड के हेलसिंकी के पास नोकिया के मुख्यालय में हो सकती है। दरअसल, रिलायंस इस साल के अंत तक भारत में फुल कैपेसिटी वाला हाई स्पीड 5G नेटवर्क लॉन्च करना चाहती है। इसीलिए कंपनी ने Nokia के 5G डिवाइस के लिए डील साइन की है। नोकिया से पहले रिलायंस ने 5जी उपकरण के लिए स्वीडिश कंपनी एरिक्सन के साथ भी समझौता किया है।

--Advertisement--