और जब BJP कार्यकर्ता ने किसान आंदोलन पर जेपी नड्डा से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

img

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दौरे पर हैं। सोमवार को पार्टी की बूथ समिति बैठक में एक भाजपा कार्यकर्ता ने नड्डा से किसान आंदोलन पर सवाल कर लिया। फिर क्या उन्होंने भी बड़ी ही सहजता से जवाब दिया।  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस आज जिस कृषि कानूनों का विरोध कर रही है उसने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस कानून को हिस्सा बताया था।

Jp nadda

दरअसल भाजपा की बूथ समिति बैठक में भाजपा कार्यकर्ता मीनाक्षी गर्ग ने नड्डा से किसान आंदोलन पर सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहा कि किसान भाईयों का जो आंदोलन है, क्या वह विपक्ष की साजिश है?

इस पर जेपी नड्डा जवाब देते हुए कहा कि किसान भाई बात करेंगे तो बात बन जाएगी। बिना बात किए सीधे कैसे बात बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष बहाना ढूंढ रहा है। वह चाहते हैं कि किसी तरह केंद्र की सरकार को अस्थिर किया जाए लेकिन वह नहीं जानते कि वह खुद अस्थिर हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने खुद अपने घोषणापत्र में कृषि कानून का वादा किया था। आज भाजपा सरकार ने कानून बना दिया तो वादा करने वाले पलट गए और विरोध में उतर आए। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर जनता को समझाना है कि कांग्रेस या दूसरी विपक्षी पार्टियां किस तरह से भड़काने की साजिश कर रहे हैं।

 

Related News