और जब इस शख्स ने प्यासे कोबरा को बोतल से पिला दिया पानी, देखें ये वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक कोबरा सांप का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बोतल के जरिए कोबरा सांप को पानी पिला रहा है।
अजब-गजब। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक कोबरा सांप का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बोतल के जरिए कोबरा सांप को पानी पिला रहा है।
वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘प्यार और पानी। जिंदगी के लिए दो सबसे जरूरी चीजें। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसने पहली बार किसी सांप को पानी पीते देखा है। यूजर ने लिखा कि मैंने सुना था कि सांप पानी नहीं पी सकता।
Love & water…
Two best ingredients of life pic.twitter.com/dy3qB40m6N— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 16, 2021
एक यूजर ने कोबरा को पानी पिलाने को साहस भरा कदम बताया है। वहीं एक शख्स ने सवाल पूछा कि आखिर कोबरा को पानी पिलाने वाला शख्स कौन है और कैसे उसने आसानी से यह काम कर लिया।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब सांप को इतने आराम से पानी पीते देखा गया है। कुछ वक्त पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सांप एक शख्स की हथेली पर पानी पीता दिख रहा था। इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स ने लिथा था कि सांप की जीभ उसे पानी पीने में मदद नहीं करती है। लेकिन वह अपने जबड़ों के जरिए ऐसा कर सकता है।
“In compassion lies the world’s true strength”
Man jumps into well to save a cobra from drowning. And with help of his friends brings it out to safety. Remarkable…
Never try this if ur not trained. Can be fatal. Shared by @NaveedIRS pic.twitter.com/tFibRJrrG2
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 16, 2021
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा अकसर रोचक वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक और वीडियो उन्होंने शेयर किया था, जिसमें कोबरा को बचाने के लिए एक शख्स कुंए में कूद गया था। यही नहीं वह कोबरा को आसानी से बचाकर निकाल भी लाया था। इस वीडियो के कैप्शन में सुशांत नंदा ने चेतावनी देते हुए यह भी लिखा, ‘यदि आप ट्रेंड नहीं है तो कभी ऐसा न करें। यह जानलेवा हो सकता है।