img

अमेठी। प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में पूरा समय दे रही हैं। तेज धूप और लू की उन्हें बिलकुल परवाह नहीं है। आम लोगों को रिझाने की कला में वह पारंगत नजर आ रही हैं। जनसभाओं में प्रियंका गांधी बचपन दादी इंदिरा गांधी और पिता राजिव गांधी के साथ बिताये पलों के किस्सों के जरिये अपनी बात रखती हैं और पीएम मोदी समेत शीर्ष बीजेपी नेताओं पर तीखा तंज भी कसती हैं।

सोमवार को प्रियंका गांधी अमेठी के शुकुलपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने किस्सों के जरिये वहाँ मौजूद लोगों से रिश्ता कायम किया। बचपन की यादें ताजा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले जब मैं आती थी तो यहां पर सारी जमीने सफेद दिखती थी। इस बारे में जब पिताजी से पूछती थी तो  वह बताते थे कि इसमें नमक बहुत है। यह उसर जमींन है। उपजाऊ जमीन नहीं है।

प्रियंका गांधी ने सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि जब आज मैं आती हूं तो यहां हर जगह हरियाली दिखती है। उन्होंने कहा कि यह अपने आप नहीं हुआ। यह मेरे पिताजी का काम था। उन्होंने ऊसर जमीनों को उपजाऊ बनाने के लिए योजना बनाई थी, जो बेहद कारगर सिद्ध हुई।

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर निशा साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जब सिलेंडर का  दाम 400 रुपए हुआ तो दिल्ली में उन्होंने सिलेंडर आज सिलेंडर 1200 रूपये का हो गया तो उन्होंने चुप्पी ओढ़ ली है। प्रियंका ने कहा कि ये लोग महिला सशक्तिकरण की बात करते है। लेकिन इनके राज में महिलाओं पर घोर अत्याचार हो रहा है। अत्याचारियों की रक्षा हो है। इस दौरान प्रियंका ने उन्नाव और हाथरस का जिक्र करते हुए कहा कि यही है मोदी जी की सरकार। आपकी सांसद भी इसी सरकार में हैं।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर भी साढ़े हुए अंदाज में हमला किया। प्रियंका ने कहा कि देश में नौजवान बेरोजगार हैं, उनके लिए कोई योजना नहीं है। केंद्र में 30 लाख पद खाली पड़े हैं। इस सरकार की नियत सही नहीं है। पिता राजिव जी यहां आते थ।  श्रद्धा से आप सब की देखभाल करते थे। इसीलिए विकास के बड़े-बड़े कार्य हुए।

प्रियंका ने कहा कि आज स्मृति ईरानी और दूसरे बीजेपी नेता मंच पर आते ही हमें और हमारे परिवार को गाली देते हैं। राजीव जी जैसे शहीद को देशद्रोही बताया जाता है। इस दौरान प्रियंका ने पीएम मोड पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ! कभी मंच से उतर कर जनता से नमस्ते तो कर ले। कभी एक बार खेत में जाकर पूछ तो ले की कैसे चल रहा है यहां पर काम? पीएम और दूसरे बीजेपी नेता तमाम फिजूल की बातें तो करते हैं, लेकिन काम की बात कभी नहीं करते हैं। 

--Advertisement--